अदरक में शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक
तत्व मौजूद होते हैं| ताजा अदरक
में 81% पानी, 2.5% प्रोटीन, 1% वसा, 2.5% रेशे और 13% कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है| इसके अलावा अदरक में आयरन, कैल्शियम, आयोडीन, क्लोरीन
और विटामिन के साथ कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं. इतना ही नहीं, ये कई बीमारियों से भी लड़ती है, जैसे कि:
जुकाम में चाय में अदरक के साथ तुलसी के पत्ते तथा एक चुटकी नमक डालकर गुनगुनी अवस्था में पीने से लाभ मिलता है। गले में खराश होने या खांसी होने पर ताजा अदरक के टुकड़े को नमक लगाकर चूसने से आराम मिलता है। बुखार, फ्लू आदि में अदरक तथा सौंफ के रस में शहद मिलाकर सेवन करने से शीघ्र पसीना आकर बुखार उतर जाता है। ऐसे में अदरक की चाय भी फायदेमंद होती है। गला पकने या इन्फ्लुएंजा होने पर पानी में अदरक का रस तथा नमक मिलाकर गरारे करने से शीघ्र लाभ मिलता है।

भूख बढ़ाने तथा भोजन के प्रति रूचि पैदा
करने के लिए भोजन से पहले थोड़ा सा अदरक या सोंठ का चूर्ण नमक मिलाकर खाना चाहिए।
इससे पाचन शक्ति बढ़ती है और कब्ज का निदान होता है। छोटों या बड़ों को यदि खालिस
दूध न पचने की शिकायत हो तो दूध में सोंठ की गांठ उबालकर या सोंठ का चूर्ण बुरकाकर
सेवन करना चाहिए। 48 ग्राम
सोंठ, 200 ग्राम तिल तथा 120 ग्राम गुड़ को मिलाकर कूट लें। इस मिश्रण की 12 ग्राम मात्रा का सेवन रोज करने से वायुगोला शांत होता है। पेट
की ऐंठन तथा योनि शूल का दूर करने के लिए यह एक कारगर औषधि है। खाली पेट अधिक पानी
पीने से हुए पेटदर्द को दूर करने लिए सोंठ के चूर्ण का गुड़ के साथ सेवन करना
चाहिए।
अगर आप पूरी नींद लेने के बाद भी
काम के दौरान ऊंघ रहे हों, तो एक चुटकी सोंठ चूर्ण को चाय के खौलते पानी में डाल दें, और
उसे धीरे-धीरे चुस्की लेकर पीएं. नींद छूमंतर हो जाएगी.
· अगर
मुंह से बदबू आ रही हो तो आप एक चम्मच अदरक रस को गर्म पानी में डालकर कुल्ला कर
लें, बदबू दूर हो जाएगी.
· अदरक
में न्यूट्रिशियस कम्पोनेंट की भरमार है. इसमें प्रोटीन, खनिज, कार्बोहाइड्रेट
और रेशा होता है. ये याद्दाश्त दुरुस्त रखने में कारगर है. अदरक
डायजेस्टिव टॉनिक का भी काम करता है. ध्यान रहे गर्मी के दिनों में अदरक
का इस्तेमाल ज्यादा न करें, इसकी तासीर गर्म होती है.
No comments:
Post a Comment